फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे लेखपाल

Tue, 13 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। लेखपालों का 23 सितंबर से जेल भरो आंदोलन शुरू हो जाएगा। मुजफ्फरनगर रोड तहसील के समीप हनुमान मंदिर में बेमियादी धरना आज जारी रहा। लेखपालों   की मांगो को पूरा न होने पर 14 सितंबर को जिले के सभी लेखपाल पैदल मार्च निकालेंगे। 15 सितंबर को धरना स्थल पर रक्तदान         शिविर लगाएंगे।
विज्ञापन


 सोमवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के लेखपालों का मुजफ्फरनगर रोड तहसील के समीप हनुमान मंदिर में बेमियादी धरना जारी रहा। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांगो पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शासनादेश जारी नहीं होता है, तो 14 सितंबर को जिले के लेखपाल पैदल मार्च निकालेंगे।

15 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे। 19 सितंबर को धरना स्थल से लेखपाल बाइक रैली निकालकर प्रदेश सरकार पर अपनी मांगें पूरी करने का दबाव बनाएंगे। 20 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक लेखपाल 72 घंटे तक कर्मिक अनशन करेंगे। मांगें पूरी न होने पर 23 सितंबर को लेखपालों का जेल भरो आंदोलन शुरू हो जाएगा। पड़ोसी राज्यों के समान वेतनमान किए जाने की मांग की है। अध्यक्षता हरवीर सिंह ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें