दिल्ली में रालाेद नेताओं के साथ जयंत
- फोटो : Amar Ujala
सपा प्रत्याशी इकरा हसन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा में लोकसभा प्रत्याशियों की काफी लंबी सूची है। 2019 से कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा से प्रदीप चौधरी काबिज हैं। वह दूसरी बार कैराना से मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। गुर्जर बाहुल्य सीट कैराना पर 2014 में भाजपा के हुकुम सिंह, 2018 के उपचुनाव में हसन परिवार से तबस्सुम हसन सांसद रह चुकी हैं।
भाजपा से इस बार हुकुम परिवार से उनकी बेटी मृंगाका सिंह, जसाला परिवार से भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, रमेश गौड़ कश्यप अपनी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। बसपा हाईकमान ने भी अपने पत्ते नही खोले हैं। बसपा भी अपना समीकरण तलाश रही है।