फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालने से रोका तो दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 28 Feb 2024 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में शोभायात्रा ने निकालने पर अनुसूचित जाति के लोगों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी दे डाली। 24 फरवरी को पुलिस ने अनुमति न होने पर  संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा रोकी गई थी। बुधवार को इसे लेकर समाज के लोगों ने गांव में पंचायत सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के बाबरी थानाक्षेत्र के गांव रायपुर में अनुसूचित जाति के लोगों ने संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा न निकालने पर मुस्लिम धर्म अपनाने की चेतावनी दी। समाज के लोगों ने ग्राम पंचायत सचिवालय के बाहर धरना दिया। तीन घंटे बाद सीओ ने अनुमति लेकर शोभायात्रा निकालने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन


गांव रायपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर 24 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर बाबरी पुलिस ने बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाले जाने पर रोक लगा दी थी। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे अनुसूचित जाति के लोग ग्राम पंचायत सचिवालय के बाहर इकट्ठा हुआ और धरना शुरू कर दिया।

यह  भी पढ़ें: Murder In Baghpat: बदमाशों ने चाय बनवाई, फिर सपा नेता के प्रॉपर्टी डीलर भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लोगों का कहना था कि वे पिछले कई सालों से शोभायात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने शोभायात्रा रोक दी। उन्होंने 29 फरवरी को शोभायात्रा निकालने की घोषणा करते हुए चेतावनी दी कि अगर इस बार भी उनकी शोभायात्रा रोकी गई तो वे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लेंगे।

इस मामले की जानकारी मिलने पर सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर व बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाने की कोशिश की कि बिना अनुमति के शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकती लेेकिन समाज के लोग अपनी बात पर अड़े रहे।

करीब तीन घंटे बाद दोपहर 12 बजे सीओ ने आश्वासन दिया कि वे प्रशासन से अनुमति लेकर गुरुवार को शोभायात्रा निकाल लें। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बाद समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति लेने की प्रकिया शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें