फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में भाजपा नेता की पत्नी छत से गिरी, मौत

विज्ञापन
शामली जिले के कैराना में मायापुर फार्म हाऊस पर अपनी मां की चिता को मुखाग्नि देते ललित चौहान। संवा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना में बंदरों के हमले में भाजपा नेता की पत्नी की मौत
विज्ञापन

कैराना (शामली)। नगर में बंदरों के उत्पात की खबरें आम होने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी का नतीजा कि बंदरों के हमले में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान की पत्नी और जिला पंचायत की पूर्व सदस्य सुषमा देवी की घर में दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई।
भाजपा के पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के भतीजे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी सुषमा देवी (50) पूर्व में जिला पंचायत के वार्ड 13 से सदस्य रह चुकी थीं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह मंदिर से पूजा कर लौटीं तो देखा कि घर की दूसरी मंजिल पर बंदरों का झुंड मौजूद है। वह बंदरों को भगा रही थीं कि इसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में वह सीढ़ियों से फिसल गईं और सीधे फर्श पर आकर गिर गईं।
विज्ञापन

आनन-फानन में पति अनिल चौहान व परिवार के अन्य सदस्य उन्हें शामली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुषमा देवी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना पर क्षेत्र में शोक छा गया। हजारों लोगों की भीड़ के बीच मायापुर फार्म हाउस पर गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम कैराना को सौंपी जांच
शामली। डीएम जसजीत कौर ने अनिल चौहान की पत्नी की बंदरों के हमले में मौत के मामले की जांच एसडीएम कैराना को सौंपी है। साथ ही एसडीएम कैराना व अधिशासी अधिकारी को अभियान चलाकर बंदर पकड़वाने के निर्देश भी दिए हैं।

शामली। कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार में शामिल होते सांसद प्रदीप चौधरी तथा साथ ?- फोटो : SHAMLI

शामली जिले के कैराना में भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी के शव को कंधा देते ब्लाक प्रमुख हर्षल चौध?- फोटो : SHAMLI

शामली जिले के कैराना में भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर शोक प्रकट करते पालिका चेयरमैन हाजी अनव- फोटो : SHAMLI

शामली। कैराना में मृतका सुषमा देवी का फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें