फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साक्षरता दिवस: शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रही जिले की आधी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रही जिले की आधी आबादी
विज्ञापन

शामली। जिले की आधी आबादी साक्षरता में पिछड़ रही हैं। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की साक्षरता दर की तुलना में जिले की स्थिति काफी पिछड़ी हुई है। महिलाओं की शिक्षा को लेकर जिले में बेहतर प्रयास होते नजर नहीं आ रहे। यही कारण है कि जिला साक्षरता दर में पीछे है। कांधला ब्लॉक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां महज 38.33 फीसदी महिलाएं ही साक्षर हैं। इस ब्लॉक का कुल साक्षरता प्रतिशत 48.16 है।
2011 की जनगणना के अनुसार जनपद में महिलाओं की साक्षरता दर केवल 53.35 प्रतिशत है, जबकि पुरुषों की साक्षरता दर 73.51 फीसदी है। जिले में कुल साक्षरता का औसत 64.06 प्रतिशत है। प्रदेश में महिला साक्षरता दर 64.6 तथा भारत में 65.46 प्रतिशत है। शामली जनपद इससे कहीं पीछे चल रहा है। साक्षरता को लेकर जिले में हर साल मोटा बजट खर्च किया जाता है। स्कूल छोड़ चुके बच्चों को भी वापस मुख्य धारा में लाने के लिए अभियान चलाने का दावा किया जाता है, लेकिन इसके परिणाम आते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल खूब होता है प्रचार, लेकिन नतीजे बेकार
शामली। साक्षरता अभियान को लेकर हर साल खूब प्रचार किया जाता है। परिषदीय स्कूलों में नामांकन कराने के लिए हाउस होल्ड सर्वे, रैली, गोष्ठी और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल से वंचित हैं। सड़कों पर कूड़ा बीनते तथा होटलों एवं ढाबों पर काम करते बच्चे आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन

हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा का कहना है कि शासन ने हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग इसके लिए अभियान चलाता है। कोरोना संक्रमण काल में यह अभियान प्रभावित हुए हैं। अब हालात सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में शासन से आदेश मिलने के बाद फिर से अभियान चलाए जाएंगे।
शामली जनपद का साक्षरता प्रतिशत-64.06
साक्षर पुरुष-73.51 फीसदी
साक्षर महिला- 53.35 फीसदी
ब्लॉक वार साक्षरता प्रतिशत
ब्लॉक साक्षर पुरुष साक्षर महिला कुल साक्षरता
ऊन 74.64 54.86 66.40
थानाभवन 78.71 56.78 68.33
शामली 85.01 61.79 74.18
कैराना 72.80 48.27 61.37
कांधला 56.51 38.33 48.16
नोट: आंकड़े 2011 की जनगणना के अनुसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें