फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी खराब : राकेश टिकैत

विज्ञापन
कांधला दिल्ली सहारनपुर हाईवे के एक होटल पर कार्यकर्ताओ से वार्ता करते राकेश टिकैत - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी खराब है। अंग्रेजी हुकूमत बात करके समाधान निकालती थी, लेकिन भाजपा की सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है। केंद्र की सरकार किसानों की जमीन, फसल लूटने और किसानों को गरीब बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हरियाणा के यमुनानगर से शामली में मेरठ-करनाल रोड पर थोड़ी देर के लिए रुके। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश के किसानों और देश के लिए तीन कानून खराब है। आंदोलन संघर्ष से लेकर समाधान तक चलेगा। बाद में किसान आंदोलन वोट में तब्दील हो जाएगा। यह पहली सरकार है, 750 किसान आंदोलन में शहीद हो चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी एक बार पर दुख नहीं प्रकट कर पाएं हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या सरकार भाजपा अथवा किसी एक वर्ग की सरकार है। सरकार सभी की होती है।
लखीमपुर खीरी कांड पर चर्चा करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा दोषी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे के बाद लखीमपुर खीरी में किसानों का आंदोलन समाप्त होगा। 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन और 26 अक्तूबर को लखनऊ में बड़ा आंदोलन संयुक्त मोर्चा की ओर से किया जाएगा। मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, देशपाल सिंह, अनिल मलिक, ओमवीर पटवारी, कुलदीप पंवार, कंवरपाल मालेंडी, विजेंद्र किवाना, प्रदीप पंवार, भाकियू के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिपं के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें