फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा ने सहकारी संघ में विरोधियों का दखल खत्म किया’

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का का जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सहकारी संघ की राजनीति शुरुआत करके बसपा-सपा का वर्चस्व समाप्त किया है।
विज्ञापन

कैराना रोड स्थित रॉकगोल्ड एकेडमी में आयोजित स्वागत समारोह में उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि उपभोक्ता सहकारी संघ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। विभाग के भ्रष्टाचार को समाप्त करने का भाजपा द्वारा काम किया जाएगा। पहली बार संघ की ओर खरीदा गया चावल एफसीआई के गोदामों तक पहुंचाया गया है।
स्वागत समारोह में शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, दामोदर सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामजीलाल कश्यप, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन बत्रा, डॉ. मनोज शर्मा, भाजपा महिला नेता शशि अरोरा मौजूद रहे। भाजपा नेता गुरुलाल की ओर तलवार, पंकज गुप्ता की ओर से प्रशस्ति पत्र चेयरमैन सजीव गोयल का स्वागत किया गया। संचालन राजन बत्रा, मनोज रुहेला द्वारा किया गया। विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, शिखर गोयल ने आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें