शामली। प्रभु यीशु का जन्म दिन क्रिसमस डे शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार देर रात को सेंट फ्रांसिस स्कूल के चर्च में हुआ। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई और प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गई।
कोरोना की वजह से पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना की वजह से सेंट फ्रांसिस स्कूल के चर्च में स्कूल स्टाफ और ईसाई धर्म के मानने वाले लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल के प्रिंसिपल फादर बिजू ने शुक्रवार देर रात विशेष प्रार्थना कराई। लोगों ने भगवान यीशु से विश्व में आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की। इसके बाद केक काटकर क्रिसमस के त्योहार की खुशियां मनाई गई। इस दौरान सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर बच्चों को उपहार, टॉफी, चाकलेट बांटी। बच्चों ने क्रिसमस ट्री को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाकर उस पर रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई थी। शनिवार को भी दिनभर क्रिसमस के त्योहार की धूम रही और स्कूल परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।