फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल के जीवन से लें प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर बनत में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में हवन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्याम पाल सिंह व स्टाफ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल निडर साहसी व पराक्रमी थे, वह देशभक्ति की मिसाल हैं। राजस्थान में भरतपुर राज्य की स्थापना कर महाराजा सूरजमल कहलाए। उन्होंने सभी से महाराजा सूरजमल के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने भी सूरजमल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल को किया याद
शामली। कैराना रोड पर अखिल भारतीय जाट जन जागृति संगठन के तत्वावधान में महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक प्रमेंद्र नंबरदार, किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, प्रसन्न चौधरी, ऋषिराज राझड, पंकज सरोहा, मोहित खाटियान, मनोज गोहरनी, सतेंद्र, विकास, कंवरपाल मालेंडी, रामकुमार वर्मा, महक सिंह देशवाल आदि ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता शौकेंद्र और संचालन देवराज पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें