फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के निकट बस की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय साली गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौत को लेकर परिजनों में शोक व्याप्त है। उन्होंने आरोपी चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लाक 30 वर्षीय निवासी सुबोध मंगलवार रात बाइक से अपनी साली सपना को लेकर जनपद बागपत में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम बाईपास के निकट टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुबोध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सपना घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में किशोरी को भी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने बस को रुकवाया। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक युवक के चाचा हरपाल ने बस चालक के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें