फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाइक सवार ने रोडवेज की बस पर ईंटें फेंकी, एक यात्री घायल

Sun, 09 Feb 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। रविवार को हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार बाल-बाल बचा। बाइक सवार ने बस की तेज गति का आरोप लगाते हुए बस पर पत्थर फेंक दिया, जिसमें एक शीशा टूटने के साथ एक यात्री घायल हो गया। बस परिचालक सुरजीत ने बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

यह घटनाक्रम थानाभवन हाईवे से चरथावल तिराहे के क्रॉसिंग पर हुआ। बाइक सवार की चालक से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर से आरोपी की पहचान सुहेल पुत्र हिदायत निवासी पलठेड़ी जिला शामली के रूप में हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें