फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Mon, 25 May 2026 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतक नवनीश का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
शामली/कैराना। शहर कोतवाली क्षेत्र में लिलौन गांव के पास दिल्ली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के गांव बीनड़ा निवासी नवनीश (48) कंडेला स्थित फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार देर रात करीब 11 बजे वह बाइक से बलवा चौक होते हुए शामली जा रहा था। गांव लिलौन के पास अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से नवनीश की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी पिंटू निवासी दयानंद नगर शामली गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो परिजनों में गम का माहौल बन गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पत्नी, एक बेटा व दो बेटी बताई गई है। पुलिस को अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें