फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले के लिए चलेगी बीकानेर स्पेशल

Fri, 01 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली में इस बार हरिद्वार कांवड़ मेले में बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। हर  साल कांवड़ मेले के दौरान बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बंद रहती थी, लेकिन इस बार इसे दो माह के लिए प्रत्येक शनिवार को चलाने की अनुमति दे दी गई है। 
विज्ञापन


हरिद्वार कांवड़ मेला 15 जुलाई से लेकर एक अगस्त महाशिवरात्रि तक चलेगा। हरिद्वार कांवड़ मेले में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जिलों से लाखों श्रद्धालु गंगा जल लेने जाते हैं। मेले के लिए हर साल रोडवेज बसों और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है।

हरिद्वार कांवड़ मेले में जिले से हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश के लाखों  कांवड़िये गुजरते हैं। इस बार 25 जून तक बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन रेलवे ने इसका समय दो माह और बढ़ा दिया है। हरिद्वार कांवड़ मेले में बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर के यात्रियों को हरिद्वार जाने की सुविधा मिलेगी।  
विज्ञापन


शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की जुलाई और अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलाने की अनुमति प्राप्त हो गई है। शनिवार आज बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस शामली से होकर हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें