एआरटीओ कार्यालय के बाहर धरना देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
शामली। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गाड़ी पर जुर्माने से अधिक रकम जमा करने के लिए कहा गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद एआरटीओ से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ।
सोमवार अपहरान करीब चार बजे भाकियू तोमर के कार्यकर्ता एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर बाहर से तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। अंदर कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसान दूसरे राज्यों से सब्जी व आलू लाता है, जिसे एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी पकड़ लेेते हैं। उन्होंने बताया कि एक किसान की गाड़ी पकड़े जाने पर उस पर 16 हजार रुपये जुर्माना बताया। जब वह एआरटीओ कार्यालय में जमा करने गया तो उसे करीब 80 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इसी तरह की पांच गाड़ी पकड़ रखी है। सूचना पर एआरटीओ मुंशीलाल और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि नियमानुसार जुर्माना और टैक्स ऑनलाइन लगा है, लेकिन कार्यकर्ता जुर्माना कम करने की जिद पर अड़ गए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। शाम को करीब साढ़े सात बजे एआरटीओ मुंशीलाल ने कार्यकर्ताओं को नियमानुसार समस्या का समाधान करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार, जिला प्रभारी सन्नी निर्वाल, अमजद हसन, विशाल उर्फ अनस खान, सहदेव पंवार, राजेश पंवार, रवि, अंकित, युधिष्ठर पंवार, अंकित पंवार, सुहेल अंसारी और गौतम पंवार आदि मौजूद रहे।
उधर, एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि दूसरे राज्यों से सामान लेकर आने वाले पांच ट्रक टैक्स जमा न होने के कारण पकड़े गए हैं। उन पर नियमानुसार जुर्माना और टैक्स लगाया है।