फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड कारोबारी की पंजाब में सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। पंजाब में गुड का कारोबार करने गए व्यक्ति की रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। गांव होशंगपुर निवासी करीब 50 वर्षीय करण सिंह पुत्र महेंद्र पंजाब के मोगा शहर में एक कोल्हू में रहकर गुड़ का कारोबार कर रहे थे। बताया गया कि शाम के समय साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, कि कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे 5 बच्चे जिनमें दो लड़की 3 लड़के छोड़ गया है। केवल दो बच्चों की शादी हुई है। बताया गया कि पंजाब जाने से ठीक पहले करण सिंह की पत्नी बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। कुल्ले की हड्डी टूटने की वजह से वह अभी तक चारपाई पर हैं। अब करण सिंह की मौत से परिवार पर मानो गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें