शामली। सर्द मौसम, ढोल की थाप और मंगलमय गीतों के बीच जिले में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार रात्रि आठ बजे शहर की पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में सर्द मौसम लकड़ियों की लोहड़ी बनाई। लोहड़ी पर अग्नि देव का दीपक जलाकर विशेष-पूजा अर्चना की गई।
अग्नि प्रज्ज्वलित करते हुए श्रद्धालु महिलाओं, युवाओं, पुरुषों ने ढोलक की थाप पर गीत, नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने सुंदर मुंदरिये टाडा कौन बिचारा, दुल्हा भट्ठी वाला गीत प्रस्तुत किए। पंजाबी समाज के अजय पाठक, विजय पाठक परिवार लोहड़ी का पूजन कराया।
पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजन बत्रा, मोहनलाल, सुभाष, राधेश्याम भारती, सरदार परविंदर सिंह, यशपाल ठकराल, हरीश तनेजा, डाक्टर राकेश गुलिया समेत पंजाबी समाज का योगदान रहा। जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि सुुुुभाष चौक स्थित छोटी पंजाबी कालोनी में लोहड़ी मनाई।
उधर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बार भवन में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। अधिवक्ता नीलम पुरी ने लोहड़ी का इतिहास पर प्रकाश डाला। मौके पर जिला बार अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, रामपाल, सतीश मिठालियान, मुकेश आदि रहे।