फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एचआईवी की रोकथाम के लिए निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला एड्स समन्वयक समिति द्वारा शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज से एचआईवी एड्स रोकथाम के लिए जागरुकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है। एचआईवी की जांच जिला अस्पताल और सीएचसी शामली में निशुल्क की जाती है। इससे बचाव के लिए जागरूक होना आवश्यक है। इसके बाद कॉलेज परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का उद्घाटन अध्यक्ष सुशील गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा और नोडल अधिकारी एसीएमओ डाॅ. विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। जागरुकता रैली में छात्रों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को एचआईवी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें