फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवकों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आए युवकों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। अपने मामा के खेत पर जा रहे दो युवकों पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायलों के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी तैमूर ने बताया कि उसके परिवार में शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए उसके भांजे मारूफ व आस मोहम्मद निवासी सिकंदरपुर हरिद्वार से गांव आए हुए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह मारूफ और आस मोहम्मद खेत पर घूमने के लिए गए। आरोप है कि रास्ते में चुनावी रंजिश के कारण दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और हमला कर दिया। पहले तो उनके साथ मारपीट की गई और बाद में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से के भांजे के ऊपर तमंचे से फायर झोंका। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। शोरशराबा होने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को मुक्त कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शमशाद, अकमल, परवेज, दिलशाद, मुन्नी, अबरार, मोहम्मद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें