फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त पर नहीं, एटीएम बूथ में कटता है वक्त

Sat, 06 May 2017 12:36 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र की एसटी तिराहा पुलिस चौकी खाली पड़ी रहती है, तो रात में गश्त करने की जगह पुलिसकर्मी एटीएम रूम में बैठकर एसी में समय व्यतीत करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात्रि आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के रेलपार में रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एसबीआई के एटीएम में पुलिसकर्मी गश्त को भूलकर एसी की ठंडक में मग्न हो गए।

दोनों सिपाही ड्यूटी को भूलकर एटीएम में कई घंटों बैठे रहे। आसपास काम करने वाले लोगों का कहना है कि अक्सर पुलिसकर्मी वहां पर बैठते है तथा एसी का मजा लेते है। उधर, थाना आदर्श मंडी क्षेत्र की महत्वपूर्ण पुलिस चौकी एसटी तिराहे पर दिन में ही पुलिस की नदारद दिखाई दिए। पुलिस चौकी    के सामने से वाहन बेरोकटोक   दौड़ते हुए नजर आए। थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें