कैराना सर्किल के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करते एएसपी ओपी सिंह।
- फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। एएसपी ओपी सिंह ने रविवार रात पुलिस लाइन में कैराना सर्किल के पुलिस कर्मियों के साथ बैठक। जिसमें उन्होंने अपराध से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि थाने पर जितने भी मुकदमे लंबित पड़े हैं, उनकी विवेचना जल्द पूरी करें। सभी उपनिरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में पुलिस दिन-रात लगातार भ्रमणशील रहें। जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा सकें। चेतावनी दी कि अगर किसी पुलिस कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान अपने काम में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में जाएगी। थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द सुनिश्चित की जाए। थाने पर आने वाले फरियादियों की छोटी-छोटी बात को भी महत्वपूर्ण मानकर सुनवाई करें, ताकि लोगों की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक समाधान हो सके। संवाद