फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नशे की हालत में एक ही वार में काट दिया था असलम का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नौ साल पहले प्रेम विवाह के बाद आसमीन ने ही अपने प्रेमी इंतजार व भाई हारुन द्वारा अपने पति असलम का गला रेत कर हत्या करा दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असलम के गले पर एक ही गहरा घाव आया है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि नशे की हालत में हत्यारों ने छुरे के एक ही वार से असलम का गला काट दिया था।
विज्ञापन


शनिवार की रात कांधला निवासी 32 वर्षीय असलम को शराब व बीयर पिलाने के बाद असलम की पत्नी आसमीन का प्रेमी इंतजार व भाई हारुन नशे की हालत में टेंपो में लेकर ऊंचागांव के पास एक बाग में पहुंचे थे तथा वहां पर असलम शराब के नशे में बुरी तरह धुत था। असलम के नशे का फायदा उठा कर इंतजार व हारुन ने छुरे से एक ही वार में असलम का गला काट दिया था तथा शव को वहीं छोड़कर भाग गए थे।
वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असलम के गले पर धारदार हथियार को एक गहरा घाव आया है। गला कटने से असलम की मौत हो गई थी। असलम के शराब के नशे में होेने के कारण असलम अपनी जान बचाने के लिए हत्यारों का कोई विरोध भी नहीं कर पाया। एसपी का कहना है कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। महिला के मोबाइल में मैसेज भी मिले हैं, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें