फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस कम होते ही आक्सीन प्लांट से हटा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना केस कम होते ही ऑक्सीजन प्लांट से हटा ध्यान
विज्ञापन

शामली। कोरोना के केस कम होते ही जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की गई थी, जिनमें से अभी किसी पर काम शुरू नहीं हो सका है।
कोरोना की दूसरी लहर में गहराए आक्सीजन संकट को लेकर जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू हुई थी। इसमें चार प्लांट जिला अस्पताल में लगाए जाने थे। इसके अलावा गन्ना मंत्री सुरेश राणा के विधानसभा क्षेत्र थानाभवन सीएचसी में भी एक प्लांट लगाने के लिए जगह देखी गई थी। साथ ही कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने भी झिंझाना में एक ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की घोषणा की थी। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट गए हैं। इससे आमजन के साथ ही सरकारी मशीनरी ने भी राहत की सांस ली है। मामले घटते ही ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की ओर से सबका ध्यान हट गया। अभी प्लांट लगाने का काम शुरू नहीं हो सका है। इस तरफ धीमी रफ्तार से तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। यदि ये ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएं तो जिला आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले बॉटलिंग प्लांट लगाने की बात हुई थी, लेकिन अब ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि सीधे अस्पताल के बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा सके। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में विशेष निधि से लगने वाले दो प्लांट का काम कोरिया की कंपनी को दे दिया गया है। इसके अलावा शुगर मिल की ओर से लगाए जाने वाले प्लांट का भी काम शीघ्र शुरू हो जाएगा। थानाभवन में प्लांट लगाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इस प्लांट कोे लगाने की क्या प्रगति है, इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीएचसी को दिला दिए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में ये बेहद सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सीएचसी पर चार से पांच कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें