फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला कबड्डी में अर्पण स्कूल की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी स्पर्धा में अर्पण स्कूल थानाभवन की टीम ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामली, थानाभवन, कांधला, जलालाबाद, कैराना कस्बों के स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। महिला कबड्डी में थानाभवन के अर्पण स्कूल की टीम विजेता रही। टीम में भवानी, वंशिका, खुशी, प्रियांशी, किट्टू, प्राची, परवीन, पलक आदि रही। कसेरवा कलां की टीम उप विजेता रही। टीम में सोनम, सुरुचि, आंचल, हिमांशी, रचना, अकांक्षा, अनुष्का व अमृता रही। दौड़ में कसेरवा के उकेश मलिक प्रथम, थानाभवन के हरिओम शर्मा द्वितीय व ज्ञाना माजरा के अभय तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर स्कूल चेयरमैन सुनील कुमार गोयल व प्रधानाचार्या अनिता सिवाज ने सम्मानित किया। कोच निर्णय ठाकुर व शालिनी शर्मा, प्रतीक गर्ग, भावना गर्ग, वैभव मित्तल, सतेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें