शामली। सीबीएसई 10वीं के घोषित रिजल्ट में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली की छात्रा अपूर्वा तायल 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉपर बनी हैं। दूसरे स्थान पर बीएसएम की छात्रा रूपनंदनी ने 98 प्रतिशत और तीसरे स्थान सिल्वर बेल्स की छात्रा प्रियांशी चौधरी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की छात्रा याइनिया मलिक ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की छात्रा पायल और मेपल्स एकेडमी शामली की छात्रा गार्गी भारद्वाज ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल में पहुंचे छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल रहा।
बुधवार को सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित हुआ। रिजल्ट आने की जानकारी पहले से ही होने के कारण स्कूलों में तैयारी के साथ छात्र-छात्राएं भी बेसब्री से इंतजार करते रहे। अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं अपने-अपने स्कूलों में मास्क पहनकर पहुंच गए। छात्र-छात्राएं स्कूलों में खुशी से झूमते हुए नजर आए। जनपद में पहले चार स्थानों पर छात्राओं का कब्जा रहा। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि छात्रा अपूर्वा तायल 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रही। प्रियांशी चौधरी 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरे और जिले में तीसरे स्थान पर रहीं है। अक्षय मलिक ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। माही गर्ग व प्रांकुश बंसल ने समान 95.40 प्रतिशत अंक, अस्मिता सोहल ने 95.2 प्रतिशत और वंश भारद्वाज ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष कुल 235 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सात छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक और 26 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
रूपनंदिनी 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं
बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बताया कि स्कूल टॉपर छात्रा रूपनंदिनी 98 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में दूसरे स्थान पर रही। उज्ज्वल भार्गव ने 94 प्रतिशत, अभय खैवाल व शिवांशु पंवार ने संयुक्त रूप से 91 प्रतिशत, प्रियांशी देशवाल व कार्तिक निर्वाल ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने और प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि छात्रा पायल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। आयुष गिरी 96.8 प्रतिशत, शिवम पंवार 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अभिनव कुमार, देवांश गोयल और इशिता छाबड़ा ने संयुक्त रूप से 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल मेें कुल 159 छात्र-छात्राओं में सात बच्चों ने 95 प्रतिशत, 25 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 43 छात्र-छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग, प्रधानाचार्य आशु त्यागी, निर्देशक राजीव गर्ग, रितेश गर्ग व कार्यकारी निर्देशक प्रदीप त्यागी ने मेेेधावी छात्रों को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया। मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने बताया कि गार्गी भारद्वाज 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही है।