फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे युवक का भी शव बरामद, शोक में डूबा नौनांगली

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे युवक का शव बरामद, शोक में डूबा नौनांगली
विज्ञापन

शामली। मंगलवार को बिडौली के निकट यमुना में डूबे गांव नौनांगली निवासी दूसरे युवक का शव भी देर रात बरामद हो गया। एक युवक के शव का रात में ही अंतिम संस्कार किया गया, जबकि दूसरे युवक के शव का अंतिम संस्कार सुबह हुआ। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मचा रहा। दो युवकों की एक साथ मौत होने से नौनांगली गांव में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी पांच दोस्त आशु, जयंत, विशांत, अंकित और अंकुर दो बाइक पर सवार होकर मंगलवार दोपहर को बिडौली के निकट यमुना नदी में नहाने के गए थे। वहां पर आशु और जयंत नहाते समय यमुना के पानी में डूब गए थे, जबकि बाकी तीनों युवक किसी तरह बाहर निकल गए थे। दो युवकों के डूबने की सूचना पर एसडीएम ऊन मणि अरोरा, तहसीलदार राजकुमार और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यमुना में डूबे युवकों की तलाश शुरू की थी। युवकों की तलाश में गोताखारों के साथ ही स्टीमर लगाए गए थे। रात में करीब नौ बजे जयंत का शव यमुना से बरामद हो गया था, जबकि दूसरे युवक आशु का शव देर रात में बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। जयंत के शव का परिजनों ने देर रात में गांव में अंतिम संस्कार कर दिया था जबकि आशु के शव का सुबह करीब सात बजे अंतिम संस्कार किया गया। दो दोस्तों की मौत से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें