शामली मेप्लस एकेडमी में बच्चे को रिजल्ट देते प्रधानाचार्य
- फोटो : SHAMLI
शामली। मेपल्स एकेडमी शामली में प्री नर्सरी से कक्षा-9 और 11 का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी।
प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि प्री नर्सरी में रेवंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नर्सरी में वीर ने, एलकेजी में विश्वदीप ने व यूकेजी में अथर्व ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक में अक्षिका राणा, दो में सर्वी, तीन में सूची राणा, चार में वेदांशी पंवार, पांच में केतन मलिक, छह में काव्या सैनी, सात में पलक शर्मा, आठ में वंशिका, नौ में देव वर्मा, कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में गार्गी भारद्वाज और कक्षा 11 वाणिज्य वर्ग में सौरभ जैन और कक्षा 11 मानविकी में नंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।