फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में अंकिशा ने सबको पछाड़ा

Mon, 23 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूूूरो
विज्ञापन
शामली। राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिले दौड़, 800            मीटर दौड़, जैवलिन, गायन, रंगोली आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार को राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दिव्यांग वर्ग में 50 मीटर दौड़ में कंचन प्रथम, द्वितीय मोनी, प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में मोनी प्रथम, कंचन द्वितीय, प्रीति तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में मोनी प्रथम, प्रीति द्वितीय, कंचन तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में अंकिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

शालिनी दुबे द्वितीय, वर्षा तृतीय रहीं। 400 मीटर रिले दौड़ में रमन हाउस प्रथम, कलाम हाउस द्वितीय, रमा हाउस तृतीय स्थान पर रहा। टेबिल टेनिस में राधिका, प्रिया शर्मा, भूमिका, एकल गायन में दिलनशी, ज्योति यादव, निधि वर्मा प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। सामूहिक        गायन प्रतियोगिता में दिलनशी ग्रुप प्रथम, ज्योति ग्रुप द्वितीय, मनसा ग्रुप तृतीय रहा। रंगोली में महेंद्र कौर ग्रुप प्रथम, खा ग्रुप द्वितीय, भूमिका ग्रुप तृतीय रहा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीपी सिंह, विनीत कुमार, सचिन कुमार, अदिति सिंह, रश्मि सिंह, कंचन बंसल, जयदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश कुमार, सुशील, कंचन बंसल, राजकपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें