ये बोले किशोर
शुक्रवार को सीएचसी शामली में टीका लगवाने आई 14 वर्षीय रिया ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही सुरक्षित कवच की तरह है। उसके साथ आई उसकी मां सुनीता ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। उसने भी टीका लगवाया है और अब बेटी को टीका लगवाने के लिए उसके साथ आई है।
मोहल्ला शिवाजी पार्क निवासी 12 वर्षीय नमय रूहेला ने बताया कि वह अकेला ही टीका लगवा रहा है। उसका मानना है कि टीका लगवाने से ही कोरोना से बचाव हो सकता है। उसने बिना किसी डर भय के टीका लगवाया है।
मोहल्ला रेलपार निवासी 13 वर्षीय लवी शर्मा ने कहा कि उसके छोटे भाई को कुत्ते ने काट लिया था। वह उसे एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था। उसे पता चला कि सीएचसी में 12 से 14 साल के किशोर को कोरोना से बचाव के टीके लग रहे हैैं तो उसने घर से अपना आधार कार्ड मोबाइल पर मंगाया और उसने बिना किसी हिचक और डर के टीका लगवाया।
टीकाकरण की स्थिति
लक्ष्य- 57963
अब तक लगे टीके- 337
लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण - 0.58 प्रतिशत
तिथिवार किशोरों को टीकाकरण
अब तक लगे टीके
16 मार्च - 63
21 मार्च -36
22 मार्च - 69
23 मार्च - 69
24 मार्च - 57
25 मार्च - 43