शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में सम्मानित छात्र छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
निबंध प्रतियोगिता में अक्सी, सुमैय्या व मिस्बाह अव्वल
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विषय ए फ्यूचर विदाउट प्लास्टिक वेस्ट थ्रू सस्टेनेबिलिटि एंड सरक्युलेरिटी रहा।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 8 से 10 और सीनियर वर्ग में कक्षा 11 व 12 के बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली से जिया उल हक, सरस्वती विद्या मंदिर से पुष्पेंद्र कुमार, श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज से रूमा जैन रहे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग अंग्रेजी भाषा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज कैराना की छात्रा अक्सी शर्मा ने तथा हिंदी भाषा में मेजबान कॉलेज की सुमैय्या अंसारी ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र कुश गिरी ने द्वितीय व मेजबान कॉलेज की अर्पणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में हिंदी भाषा में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मिस्बाह ने प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज कैराना की हिमांशी ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन की शाहिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस सरदार सिंह, जीआईसी कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक व सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने पुरस्कृत किया। रूचिता ढाका ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन रूमा गर्ग व नीलम शर्मा ने किया।