फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय बाबू शर्मा बने जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय बाबू शर्मा बने जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर
विज्ञापन

शामली। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना के सहायक आचार्य अजय बाबू शर्मा को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित करते हुए कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन

अजय बाबू शर्मा 2016 से स्वीप कोआर्डिनेटर के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उन्हें बेसिक शिक्षा के स्कूलों, इंटर कालेजों, पब्लिक स्कूलों, डिग्री कॉलेजों, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के कॉलेजों तथा जनपद की स्वयंसेवी संस्थाओं रोटरी क्लब, लायंस क्लब आदि के साथ मतदाता जागरूकता के कार्यक्रमों को उत्कृष्ट रूप में संचालित करने के लिए 2019 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लखनऊ में राज्यपाल द्वारा राज्य स्तरीय विशेष पुरस्कार मिला था। डॉ. अजय बाबू शर्मा को राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी के रूप में क्षेत्रीय निदेशक और राज्य संपर्क अधिकारी द्वारा भी कोरोना काल में श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। 2020 में मंडलायुक्त सहारनपुर द्वारा इन्हें शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सक्रिय रोटेरियन के रूप में भी रोटरी अंतर्राष्ट्रीय मंडलाध्यक्ष द्वारा आउटस्टेंडिंग प्रेजिडेंट, आउटस्टेंडिंग विंस जोनल चेयरमैन के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें