फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जयमाला के बाद फेरो पर बिगड़ी बात फिर नहीं बनी...

Mon, 13 Jul 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल में शनिवार देर दूल्हा और दुल्हन की जयमाला की रस्म के बाद फेरों पर बात बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। दूल्हन पक्ष की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने का समय देकर भेज दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष मुजफ्फरनगर लौट गया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

थानाभवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का जिला मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र निवासी युवती से रिश्ता तय हुआ था। शनिवार रात को सहारनपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दुल्हन पक्ष यहां अपने रिश्तेदारों को लेकर आया था। सभी रस्मों के साथ दूल्हा व दुल्हन की जयमाला की रस्म भी हुई। रविवार सुबह करीब चार बजे जब फेरे का समय हुआ तो दोनों पक्षों के बीच अचानक से कहासुनी व हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। कुछ लोगों ने थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया जबकि दूल्हा पक्ष ने शादी में दिए गए लाखों रुपये के जेवर हड़पने के लिए शादी न करने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने का समय देकर घर भेज दिया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत मिलती है, उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दूल्हे के माला को आया हार्ट अटैक
दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान दूल्हे के मामा की तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें