शामली में विधानसभा चुनाव के संबंध में कलक्ट्रेट में एडीएम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्य राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें एडीएम ने कहा कि हर हाल में पात्र युवाओं की वोट बनाई जाए तथा उनको शत प्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाए।
एडीएम भरत जी पांडेय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी युवा मतदाताओं का शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए दृृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर फोटोयुक्त निर्वाचक नियमावलियों को पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि 18, 25 सितंबर तथा 9, 23 अक्टूबर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में उप जिलाधिकरी शामली एमपी सिंह, उप जिलाधिकारी ऊन अवधेश सिंह, उप जिलाधिकारी कैराना भानुप्रताप यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह, राजनीतिक दलों के सदस्य आदि रहे।