फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम सख्त

Sat, 10 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मीटिंग लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि समय पर पूरा निर्माण   कार्य नहीं कराने वाली कार्यदाई संस्थाओं एवं ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्यदाई संस्था एवं 44 करोड़ की लागत से पूर्वी यमुना नहर के दोनों मार्गों पर निर्माण कार्य आरंभ न करने पर निर्माण एजेेेेंसी को चेतावनी दी है। उन्होंने एसपी कार्यालय व पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को  कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जनपद में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में रुचि लेकर समय पर कार्य पूरा कराएं। डीएम ने विद्युत अधिकारियों को निर्देश  दिए कि जनपद की सभी प्राइमरी पाठशालाओं में विद्युत कनेक्शन तत्काल कराया जाए तथा प्राइमरी पाठशालाओं में रैंप तथा खराब पडे़ शौचालयों को ठीक कराया जाए।

बैठक में सीडीओ यशु रूस्तगी ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र ठीक है। इसका प्रमाण पत्र सभी एएनएम से लें और जहां भवन खराब हालत में है। उनका रखरखाव और मरम्मत कार्य ठीक से कराया जाए। उन्होंने कुपोषित बच्चों एवं हौसला पोषण मिशन के अंतर्गत गांव में एएनएम आंगनबाड़ी कर्मी परिवार नियोजन के लिए नागरिकों को जागरूक करें। बैठक में परियोजना निदेशक बलीराम, एसीएमाअे सफल कुमार, डीएफओ ओम प्रकाश, डीडीओ बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें