शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने गांव मुंडेट में सराफ की दुकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद की है।
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कांधला थानाक्षेत्र के गांव छाजपुर निवासी सचिन ने शुक्रवार को आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह गांव मुंडेट में सराफ की दुकान करता है। रात को किसी ने उसकी दुकान से कीमती चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शनिवार को आदर्श मंडी पुलिस ने दुकान में चोरी करने के आरोपी प्रदीप निवासी गांव मुंडेट कला को गिरफ्तार लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक जोड़ी पाजेब, एक अंगूठी और एक हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।