फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक धार्मिक फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक धार्मिक फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। ट्विटर पर देवताओं की फोटो एडिट करके वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांदा सोशल मीडिया निगरानी सेल की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
एक दिन पहले बांदा सोशल मीडिया निगरानी सेल ने जिला शामली पुलिस को एक ट्विटर लिंक भेजकर मामले की जानकारी दी थी। जिसमें हिंदू देवी देवताओं की फोटो एडिट करके आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। एसपी सुकीर्ति माधव ने मामले में साइबर सेल के अलावा जिले के सभी थानों को भी जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके बाद वायरल पोस्ट के लिंक के माध्यम से आरोपी की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी सावेज निवासी मोहल्ला खैल कलां को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी सावेज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें