फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर अभद्रता का आरोप, चौकी पर प्रदर्शन

विज्ञापन
ऊन चौकी पर जेई के खिलाफ शिकायत करने पहुचे मौहल्ला सुभाष नगर के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ऊन। चेकिंग के दौरान विद्युत निगम के जेई पर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने ऊन चौकी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना दिवस में पहुंचकर एसडीएम मणि अरोरा से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

ऊन बिजलीघर पर तैनात जेई प्रेम सिंह टीम के साथ शनिवार सुबह चेकिंग के लिए गए थे। जेई ने कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में नीरज कुमार व देवेंद्र के घर में घुसकर बाथरूम, रसोई व बेडरूम की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर घर की महिलाओं ने आपत्ति जाहिर की। आरोप है कि जेई ने महिलाओं से दुर्व्यवहार कर हाथापाई की। घटना से नाराज लोगों ने चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। बाद में कई लोग थाना दिवस पहुंचे और एसडीएम मणि अरोरा से शिकायत की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, जेई प्रेम सिंह का कहना है कि वह चेकिंग के कार्य पर निकले थे। अभद्रता करने की बात गलत है। उन पर आरोप लगा रहे लोगों ने उल्टे उन्हें चेकिंग करने से रोका था। वहीं एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें