फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सर्वश्रेष्ठ छात्र संगठन: गन्ना मंत्री

विज्ञापन
थानाभवन में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान केन्द्र पर पहुचे केबिनेट मंत्री सरेश राण? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में दयाल आश्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया में छात्रों का सबसे बड़ा संगठन है। यह संगठन दुनिया भर में छात्रों के हितों के लिए खड़ा हैं। इस संगठन ने समय-समय पर दुनिया को यह दिखाया है कि देश जब भी विपत्ति के समय में होगा तब-तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे आकर समाज हित में कार्य करेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनेक इकाई हैं। जिनमें से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी मुख्य इकाई के रूप में काम करता है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी अपने संबोधन में अमेरिका के नागरिकों कहा था कि भविष्य में तुमको भारत के छात्रों से चुनौती मिलने वाली है। भारत के छात्र तुमको पछाड़ सकते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में संयम व उच्च विचार रखने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई पदाधिकारियों ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए संगठन के बारे में बताया। कार्यक्रम में चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नीरज सैनी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मनीष कालखंडे नगर अध्यक्ष मोहित तायल, नगर मंत्री सुमित सैनी, नगर सहछात्रा प्रमुख तनीषा, राकेश कांबोज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक आकाश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें