फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात संजीव जीवा की 1.86 करोड़ की करीब 8 बीघा भूमि कुर्क

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव बलवा में अभियुक्त संजीव जीवा की संपत्ति कुर्क करने पहुंचे एसडीएम ब्रिजेश ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कुख्यात संजीव जीवा और उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी की करीब आठ बीघा जमीन प्रशासन ने कुर्क की है। भूमि दो हिस्सों में थाना आदर्श मंडी और सदर कोतवाली क्षेत्र में थी। जमीन की कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कृषि भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को नौ हजार रुपये में नीलाम कराकर धनराशि सरकारी खजाने में जमा करा दी गई।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कुख्यात बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में करीब छह बीघा कृषि जमीन है। इसके अलावा आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में शहर जाट कॉलोनी में करीब दो बीघा आवासीय भूमि है। शुक्रवार को एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कुर्क किया गया। बलवा गांव में स्थित जमीन की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंपी गई है, जबकि जाट कॉलोनी की भूमि प्रशासन ने अपने कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि यह संजीव जीवा की आपराधिक कार्यों से अर्जित संपत्ति है। जिसे कुर्क कर लिया गया है। आगे भी अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
21 बीघा भूमि एक माह पहले की थी कुर्क
संजीव जीवा और उसकी पत्नी व बच्चों के नाम आदमपुर गांव में 21 बीघा भूमि को प्रशासन ने 8 अप्रैल को कुर्क किया था। यह जमीन उसने अपनी पत्नी और पुत्रों के नाम पर खरीदी थी।
विज्ञापन

जीवा के खिलाफ गैंगेस्टर सहित 26 मामले हैं दर्ज
पूर्वांचल के बाहुबली नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी संजीव जीवा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। हरिद्वार, फरुखाबाद, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर सहित लखनऊ सीबीआई में मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या के सात और लूट समेत धोखाधड़ी के 26 मामले दर्ज हैं। फिलहाल काफी समय से जेल में बंद है।
गिरोह का बदमाश एके-47 और 1300 कारतूस के साथ हुआ था गिरफ्तार
संजीव जीवा गैंग के बदमाश अनिल उर्फ पिंटू को पांच अप्रैल को थानाभवन में चेकिंग के दौरान एके-47 और 1300 कारतूस से साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसकी जांच के लिए एनआईए और आईबी की टीम ने दो दिन जिले में डेरा डाला था। अनिल उर्फ पिंटू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एके-47 संजीव जीवा ने अपने गुर्गों के माध्यम से 11 लाख रुपये में अनिल बंजी को बेचे थे। जो मेरठ के कृषि विवि के वेटेनेरी कॉलेज के डीन राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले में जेल में हैं। उसके कहने पर ही वह असलाह लेकर यूपी से बाहर ले जा रहा था।
पैथोलॉजी लैब पर काम करने से लेकर गैंगेस्टर बनने तक का सफर
90 के दशक में जब शामली मुजफ्फरनगर जिले का कस्बा था। तब कस्बे में स्थित पैथोलॉजी लैब पर संजीव जीवा काम करता था। मुजफ्फरनगर में एक दवाखाना पर संजीव जीवा काम करता था। लोग उसे डॉक्टर कहने लगे थे। बताया जाता है कि पैथोलॉजी लैब के मालिक ने एक बार उसे कई दिन से अपने फंसे पैसे लेने भेजा और जीवा पैसे ले आया। इसके बाद उसने जरायम की दुनिया में कदम रख दिया। कोलकाता के एक व्यापारी के बेटे का अपहरण के मामले में उसका नाम पूरे देश में सुर्खियों में आया। उसने दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। जिसके बाद बड़े-बड़े बदमाशों से उसके संबंध हो गए। मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का वो करीबी बन गया। पूर्वांचल के विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम सामने आया था। ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जबकि कृष्णानंद राय हत्याकांड में कोर्ट ने बरी कर दिया।
पत्नी लड़ चुकी है रालोद से विधानसभा चुनाव
संजीव माहेश्वरी की पत्नी पायल माहेश्वरी को रालोद ने 2017 विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की सदर सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन वह हार गईं थी। इस बार भी वह टिकट की दौड़ में शामिल थीं। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें