फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में हादसा: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 14 Oct 2023 02:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Accident in Shamli : शामली में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में कांधला रोड पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


शनिवार को कांधला के मोहल्ला जन्नत कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय हाशिम बाइक द्वारा कैराना से वापस कांधला जा रहा था। कांधला रोड पर ऊंचा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार हाशिम गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें