फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन मेरिट में 99 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूजी प्रथम वर्ष में पहली ओपन मेरिट में वीवी पीजी और आरके पीजी कॉलेज में 99 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। दाखिला के लिए फार्म जमा करने को छात्र-छात्राओं की कालेज में बनाए गए काउंटरों पर लाइन लगी रही। सोमवार को ओपन मेरिट में दाखिला लेने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सोमवार को पहली ओपन मेरिट जारी की थी। इस ओपन मेरिट में दाखिले लेने के लिए 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। पहली ओपन मेरिट में दाखिला लेने के लिए वीवी पीजी में 359 और आरके पीजी कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने ऑफर लेटर जमा कराए थे। वीवी पीजी कालेज में 215 सीटों पर दाखिले के लिए मेरिट जारी की थी। दो दिन के अवकाश के बाद शनिवार को कालेज खुले और विद्यार्थियों ने दाखिले लिए। दाखिला लेने के लिए बनाए गए काउंटरों पर छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही।
वीवी पीजी कॉलेज के बीए के इंचार्ज प्रताप सरोहा ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में ओपन मेरिट में 78 दाखिले हुए। इन्हें मिलाकर अब तक बीए प्रथम वर्ष में कुल 382 दाखिले हो चुके हैं। बीए में कुल सीटों की संख्या 512 हैं। बीकॉम के इंचार्ज वीके जैन ने बताया कि बीकॉम में तीन विद्यार्थियों के दाखिले हुए। अब तक कुल 30 दाखिले हुए हैं, जबकि सीटों की संख्या 160 है।
विज्ञापन

आरके पीजी कॉलेज शामली में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। बीकॉम में तीन, बीएससी बायो में 03, बीएससी पीएसएम में छह, बीएससी कृषि में आठ और बीकॉम में एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया। पहली दो मेरिट, ओपन मेरिट में हुए दाखिले को मिलाकर बीकॉम में 75, बीएससी बायो में 130, बीएससी पीसीएम में 127, बीएससी पीएसएम में 47 और बीएससी कृषि में 137 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें