कैराना में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर बोलते शामली के भाजपा विधायक तेजेन्द्र ?
- फोटो : SHAMLI
75 शिक्षकों को सम्मानित किया
शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद शामली से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं नई उच्च शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में योगदान देने वाले कुल 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शामली भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ. चरण सिंह विवि से नामित नोडल अधिकारी अर्थशास्त्र विभाग से प्रो. दिनेश कुमार ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेंद्र पाल सिंह ने किया। प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन केवल शिक्षक ही कर सकता है। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शिक्षक का कर्तव्य सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उत्थान का है। संचालन डॉ. रीनू ने किया। डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार विकल, डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. हंसराज, डॉ. राम कुमार, सुभाष चंद्र, गौतम कुमार, पप्पन कुमार, गौरव आदि का सहयोग रहा।