फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रविवार को गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के साथ मंडल अध्यक्ष संजीव मलिक के निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। बता दें कि संजीव मलिक का शनिवार रात निधन हो गया था।
विज्ञापन

मोहित बेनिवाल ने कहा कि संजीव मलिक रूप में भाजपा ने मजबूत कार्यकर्ता खो दिया है। हम उन्हें कभी नहीं भुला सकते और न ही कोई उनका स्थान ले सकता है। इसके बाद यहां से लिसाढ़ में राजेंद्र मलिक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बाबा हरिकिशन मलिक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा ने हमेशा गठवाला खाप के साथ प्रदेश को कुरीतियों व सामाजिक बुराइयों तथा आमजन के हितों की लड़ाई के लिए संघर्ष का संदेश दिया। दोपहर के समय मोहित बेनिवाल छोटी नहर स्थित सौरभ चौधरी के आवास पर पर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत के साथ जुटकर भाजपा की नीतियां आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का बिना भेदभाव के साथ विकास किया है। किसान, मजदूर, नौजवानों के लिए विकास, रोजगार के अवसर दिए है। प्रदेश में गुंडाराज और सीमाओं पर आतंकवाद पर अंकुश लगा है। 2022 में भाजपा सरकार फिर से बनने जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा विनीत बालियान, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, कपिल पंवार, पंकज राणा, दामोदर सैनी, पारस, घनश्याम पारचा, दिवाकर कश्यप, तनुज, निखिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें