फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 स्वयं सहायता समूहों को एक साल से नहीं मिला ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
74 स्वयं सहायता समूहों को एक साल से नहीं मिला ऋण
विज्ञापन

शामली। जिले की भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं से पिछले एक साल से 74 स्वयं सहायता समूहों के ऋण स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। समीक्षा बैठक में डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ऋण वितरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं के प्रबंधकों की बैठक बुलाकर पिछले एक साल से स्वयं सहायता समूहों के ऋण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में 74 स्वयं सहायता समूहों को एक साल से ऋण न देने पर डीएम जसजीत कौर ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के जिला समन्वयक तथा एजीएम को भी कड़ी फटकार लगाते हुए लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं में 24 और 25 मार्च को ऋण वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों को शिविर में हिस्सा लेने के निर्देश दिए हैं। जिससे सारी कार्रवाई पूरी करके तत्काल ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के उपायुक्त शैलेन व्यास, भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक ममता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें