शामली, झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड पर स्थित कांशीराम आवासों में रहने वाले 70 फीसदी से अधिक परिवार चोरी बिजली जला रहे है । क्योंकि बिजलीघर कांशीराम कॉलोनी के ठीक सामने है। 30 फीसदी आवासों पर अनाधिकृत कब्जे हैं। इस बात का खुलासा होने पर विद्युत विभाग के झिंझाना उपखंड अधिकारी ने कांशीराम आवासों में छापामारी में हुआ।
वर्ष 2011 में बसपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने झिंझाना में भी कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत 9 ब्लॉकों में 108 मकानों का निर्माण कराया गया था। उस समय नगर पंचायत ने करीब 65 लोगों को इसका आवंटन किया था। जबकि काफी लोग जबरदस्ती इन आवासों में घुसे हुए हैं। वर्तमान में कोई भी आवास खाली नहीं है। सबके यहां बिजली का उपयोग होता है। अभी कुछ दिन पहले विद्युत विभाग की टीम ने यहां छापामार कार्रवाई की थी। उपखंड अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से छापेमारी की गई थी। जिसके बाद में बिजली के केबल उतार दिए गए थे, लेकिन संविदा कर्मियों से सांठगांठ कर फिर से केबल जोड़ दिए गए। आज इन लोगों को फिर से चेतावनी दी गई कि दोबारा किसी के यहां चोरी की बिजली का उपयोग होता मिला तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।