देश को सुशासन देने वाली सबसे बड़ी पार्टी भाजपा
शामली। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल और जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने पार्टी संस्थापकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वजारोहण किया।
पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि राष्ट्रवाद, निष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश को सुशासन देने वाली भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा से भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा के पास सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी की मजबूती हैं। कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पार्चा, आनंद पुंडीर, अनुज राणा, छत्रपाल कश्यप, भूपेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री पंकज राणा, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, कपिल पंवार, राजेंद्र सिंह, विवेक प्रेमी, दिवाकर कश्यप, निविश कुमार, सुखचैन वालिया आदि उपस्थित रहे।