शामली हिंदू महिला महाविद्यालय में कोरोना का टीका लगाते चिकित्सक
- फोटो : SHAMLI
जिले में 54.14 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
शामली। जिले में मंगलवार को लक्ष्य के सापेक्ष 54.14 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में मंगलवार को 83 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 4056 लोगों को पहली डोज और 4606 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगवाया है। इस तरह से 8662 लोगों को टीके लगे हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 54.14 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 838 वॉयल खर्च हुई हैं। उन्होंने बताया कि 659750 लोगों को पहली डोज और 283771 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। उन्होंने टीकाकरण से वंचित 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाने का अनुरोध किया।
दो दिसंबर को होगी प्रधानाचार्यों की बैठक
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की मार्च में बोर्ड परीक्षा होनी है। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा जो पढ़ाई में कमजोर हैं। उन विद्यार्थियों को दिसंबर से फरवरी माह तक तीन माह का प्रतिदिन विद्यालय बंद होने के बाद एक घंटा अतिरिक्त कक्षा चलाई जाएंगी। इसे लेकर दो दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को बैठक में समय से पहुंचने के निर्देश दिए हैं।