फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति सौहाद के साथ मनाया ईद उल अजहा का त्यौहार देश में अमन चैन की दुआ के लिए उठे हजारो हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार पर शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाहों पर नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। नमाज के बाद देश में अमन चेन की दुआएं मांगी गई। ईदगाहों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे कैराना रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंद उमड़ पड़े। ईदगाह में मौलाना शौकीन ने ईद उल जुहा की नमाज अदा कराई। मौलाना शौकीन ने कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपसी सौहार्द में कोई कमी हो। कुर्बानी का मतलब खुदा के रास्ते में अपने एक पसंदीदा चीज की कुर्बानी करना भी है। केरल में आई बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो गए, जिनकी मदद करना भी मुसलमानों की जिम्मेदारी है। अकीदतमंदों ने देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। ईदगाह पर मेले का आयोजन किया गया। नमाज के बाद अकीदतमंदों को डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी दिनेश कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार, एसडीएम सदर अरविंद कुमार ने पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। मौके पर हाजी कुतुबुदीन, हाजी खालिद, महबूब राणा, सचिन राणा, राशिद अली एडवोकेट, प्रवीन गर्ग एडवोकेट, जमील अहमद, मास्टर इमरान, शारिक अहमद, सावेज अहमद, प्रवेज अंसारी मौजूद रहे।
उधर शहर में मस्जिद कुरैशियान, मस्जिद फतेहपुरी, मस्जिद गढ़ीवाली, चांद मस्जिद कलंदर शाह, नूरानी मस्जिद कलंदर शाह, मस्जिद मदरसे वाली गुलशन नगर, मस्जिद सरवरपीर, मस्जिद भटारियान फव्वारा चौक, मौहम्मदी मस्जिद सलेक विहार में भी ईद की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे। बनत में सुबह 8.30 बजे मुख्य रोड पर ईदगाह में मुफ्ती शौकीन ने नमाज अदा कराई। उधर जलालाबाद कस्बे में ईद की नमाज अदा करके कौम की तरक्की एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। कस्बे में ईदगाह पर मुफ्ती मौलाना कासिम, जामा मस्जिद में मौलाना इनुल हक, मदरसा मिफ्ता उल उलूम में मौलाना हफीउल्ला खान, मौलवियों वाली मस्जिद में मौलाना शारिक ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर बच्चोें ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारक बाद दी। मौके पर सीओ थानाभवन अरविंद राठौर, चौकी प्रभारी पवन सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईद की नमाज के लिए रूट डायर्वट
कैराना रोड पर स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने के समय पर जिला प्रशासन ने भारी वाहनों का रूट डायर्वट किया था। पानीपत-करनाल और झिंझाना से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वी यमुना नहर पुल के पास बैरियर लगाकर रोक दिया गया था। पानीपत से मुजफ्फरनगर सहारनपुुर जाने वाले भारी वाहनों को पूर्वी यमुना नहर की पटरी से मंडी से गोहरनी व साईधाम निकाला गया। पानीपत और करनाल से आने वाले भारी वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें