सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के तहत मंगलपूर में युवा दिवस के उपलक्ष्य में चल रही सात दिवसीय योग और खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
शुक्रवार को गांव मंगलपुर में चल रही खेल और योग प्रतियोगिता का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्रीपाल, मोहकम सिंह व पश्चिम प्रांत मेरठ क्षेत्र प्रमुख कवल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। खेल और योग प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसमें सूर्यनमस्कार में प्रथम स्थान मोहित, द्वितीय स्थान आकाश, तृतीय स्थान गौरव ने प्राप्त किया। वहीं, 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अमित, द्वितीय स्थान करण व तृतीय स्थान अर्जुन ने प्राप्त किया है। वॉलीबाल में हिमांशु की टीम ने बाजी मारी। क्रिकेट में जंधेड़ी की टीम ने विजेता बनी। कबड्ड़ी में मंगलपुर की टीम ने ने अपना दम दिखाया। सभी विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए खेलों की ओर प्रेरित किया। इस दौरान डाक्टर सुनील, देशपाल, शिक्षक शशिकांत आदि लोग मौजूद रहे है।