शामली। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही है। शनिवार को बीए हिंदी प्राइवेट और संस्थागत की एमए राजनीति विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा हुई। शहर के दोनों कॉलेजों में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। दोनों पारियों में सभी विषयों में 37 छात्र छात्राएं परीक्षा से गैर हाजिर रहे।
शनिवार को विवि की परीक्षाओं में तीन पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी की संस्थागत विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। शहर के वीवी पीजी कॉलेज हिंदी के पेपर में 328 छात्र छात्राएं पंजीकृत रहे। दस छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में बीए हिंदी की रेगुलर व प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षा हुई।
रेगूलर मेें 144 में से चार और प्राइवेट में 56 में से दो ने परीक्षा छोड़ी। एमए राजनीति विज्ञान में द्वितीय वर्ष में दो बच्चों में से किसी ने परीक्षा नहीं छोड़ी। एमए उर्दू में एक विद्यार्थी पंजीकृत रहा, जिसने परीक्षा छोड़ दी। इसके साथ ही संस्कृत में तीन में से एक ने परीक्षा छोड़ी। तृतीय पाली में हिंदी तृतीय वर्ष की रेगुलर व प्राइवेट की परीक्षा हुई।
हिंदी प्राइवेट में 193 में से 11 ने और रेगुलर में 229 में से एक ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, शहर के आरके पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में कोई परीक्षा नहीं हुई। द्वितीय पाली बीए हिंदी द्वितीय वर्ष प्राइवेट की परीक्षा हुई। हिंदी में 222 में से सा बच्चे परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
वहीं, एमए राजनीति विज्ञान में दोनों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्राचार्य वेद कुमारी व कृष्णपाल देशवाल ने बताया कि सचल दस्ते ने कमरों में तलाशी अभियान चलाया।