फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी ट्रायल में 32 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
शामली उधम सिंह स्टेडियम कबड्डी खेलतीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बुधवार को 48वीं और 45वी कबड्डी जूनियर, सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें लपराना, भनेड़ा, सोंटा अन्य गांवों से लगभग 50 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 32 खिलाड़ियों का ट्रायल के दौरान चयन किया गया। जिसमें 16 जूनियर और 16 सीनियर खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन

ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 48वीं महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए सात से नौ जनवरी तक मथुरा में सीनियर वर्ग की बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। 45वीं जूनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए 10 से 12 दिसंबर 2021 को नोएडा में प्रतिभाग करेंगी। सीनियर वर्ग की बालिकाओं के लिए अधिकतम वजन 75 किलोग्राम व जूनियर वर्ग की बालिकाओं के लिए 65 किलोग्राम निर्धारित है। मौके पर कबड्डी एसोसिशन के सचिव ओम सिंह वर्मा, कबड्डी कोच संजू रानी, युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, यशपाल सिंह, जबर सिंह खैवाल, सतवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें